तिलकामांझी हटिया राेड से अतिक्रमण गुरुवार से हटेगा। इसके लिए टीम तैयार हो गई है। टीम पहले माइकिंग करेगी, फिर जमीन की नापी कर कार्रवाई होगी। यहां से अतिक्रमण हटाने के बाद शुक्रवार से बरारी वाटर वर्क्स रोड समेत सात स्थानों पर अतिक्रमण हटाया जाएगा। हटिया रोड में अतिक्रमण हटाने के लिए मजिस्ट्रेट देवनारायण पंडित, पुलिस बलाें के अलावा निगम ने अपने स्तर से भी टीम बना ली है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसमें सहायक अतिक्रमण शाखा प्रभारी संताेष कुमार, अमीन जयचंद, अजीज, कंप्यूटर ऑपरेटर जय कुमार पांडेय काे माइकिंग कराने से लेकर जमीन की नापी करवाने के निर्देश दिए हैं। सिटी मैनेजर रविश चंद्र वर्मा, जूनियर इंजीनियर ज्याेति कुमार, स्वच्छता निरीक्षक मनाेज कुमार चाैधरी माैजूद रहेंगे।

कल से यहां कार्रवाई
चार सितंबर काे बरारी वाटर वर्क्स राेड में अतिक्रमण हटाने का जिम्मा उप नगर आयुक्त प्रफुल्लचंद्र यादव, जूनियर इंजीनियर अमित कुमार को दिया गया है। पांच सितंबर काे मायागंज अस्पताल के पास, छह सितंबर काे खलीफाबाग से लाेहापट्टी व स्टेशन चाैक तक और सात सितंबर काे वेरायटी चाैक से रेलवे स्टेशन चाैक तक सिटी अतिक्रमण हटेगा।
