नवगछिया-मकन्दपुर सड़क पर सोमवार को भी भीषण जाम लगा रहा। बाजार आने वाली मुख्य सड़क पर जाम से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। का सामना करना पड़ रहा था। जाम मुख्य कारण एफसीआई गोदाम से बड़ी संख्या में ट्रक व ट्रैक्टर की आवाजाही और हर 15 से 20 मिनट में समपार फाटक के बंद होना था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शाम में जाम की स्थिति और भयावह हो गई। हर दस मिनट में समपार खुलने व बंद होने के कारण अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस दौरान कटिहार की ओर से मालगाड़ी आने की सूचना हो गई। जाम रहने के कारण समपार कर्मी फाटक बंद नहीं कर पा रहे थे।

समपार कर्मी ने वाहनों को साइड कर हाथ से बंद करने वाले समपार फाटक से समपार को बंद किया। इसके बाद माल ट्रेन गुजरी। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। इस दौरान नवगछिया थाना से मकंदपुर चौक तक जाम लगा रहा।
