नवगछिया : नवगछिया में नेकी की दीवार कार्यक्रम के तहत वार्ड नंबर 14 प्रोफेसर कॉलोनी हरिजन टोला में वार्ड पार्षद मोनी गुप्ता के तत्वाधान में निसहाय लोगों के बीच ठंड को देखते हुए क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के द्वारा ऊनी कपड़े पेंट शर्ट साड़ी कम्बल आदि का वितरन किया गया. संस्था के अशोक केडिया ने कहा कि यह कार्यक्रम इसी तरह लगातार एक महिने तक चलता रहेगा.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस कार्यक्रम में समाज के सभी लोगों का सहयोग हमें मिल रहा है. समाज के सभी लोग हमें नए पुराने कपड़े देते हैं जिसे हम निसहाय लोगों के बीच वितरण करते हैं. इससे निसहाय लोगों को ठंड से काफी राहत मिलेगी.

हम लोग इस कार्यक्रम को घूम घूम के हर वार्ड में निसहाय लोगों के बीच कपड़े का वितरण करेंगे। मौके पर क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह, सचिव राजीव गुप्ता, संयोजक श्रीधर शर्मा, मिडिया प्रभारी अशोक केडिया, कोषाध्यक्ष विक्रम भुड़ोलिया, अरुण मावंडिया, सजीव साह, अशोक चिरानियाँ, किशन यादुका, संतोष गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.
