भागलपुर : सुजीत कुमार भागलपुर के डीआईजी लिपि सिंह मुंगेर की नई एसपी बनीं – Bhagalpur News

भागलपुर / पटना

नए साल के पहले दिन प्रदेश में 22 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। इनमें पांच जिलों के एसपी भी शामिल हंै। सुजीत कुमार को भागलपुर का डीआईजी बनाया गया है जबकि विकास वैभव को एटीएस का डीआईजी बनाया गया है। लिपि सिंह मुंगेर की एसपी बनाई गईं हैं।
2006 बैच के आईपीएस सुजीत कुमार तीन जनवरी को भागलपुर में योगदान देंगे। वह पहले भी प्रोबेशन के दौरान 2008 में यहां रह चुके हैं। फिलहाल वह रेल एसपी के पद पर तैनात थे। वह एसपी के रूप में बगहा, वैशाली, सीतामढ़ी, कटिहार और छपरा में अपना योगदान दे चुके हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुजीत कुमार मूलत: शेखपुरा के रहने वाले हैं। करीब पांच साल तक उन्होंने सीबीआई को भी अपनी सेवाएं दी हैं। इसके अलावा एडीजी रेलवे अमित कुमार बिहार के नए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर बनाए गए हैं। अबतक वे एडीजी, लॉ एंड आर्डर का पद अतिरिक्त प्रभार के रूप में संभाल रहे थे। उनके काम को देखते हुए उन्हें अब इस पद की पूरी जिम्मेवारी दे दी गई है। वहीं कानून व्यवस्था के मसले पर आलोचना झेल रही पटना पुलिस को नया कप्तान मिल गया है। पूर्वी चंपारण के एसपी उपेन्द्र शर्मा को पटना पुलिस का नया एसएसपी बनाया गया है। वहीं दानापुर के एसडीपीओ अशोक मिश्र को सिटी एसपी पटना (पश्चिमी) की कमान सौंपी गई है।

5 आईपीएस को डीआईजी में, 18 काे वेतनमान में प्राेन्नति

2006 बैच की आईपीएस गरिमा मलिक के साथ ही अनुसूइया रणसिंह साहू, सुजीत कुमार, सिद्धार्थ मोहन जैन और एस प्रेमलथा को भी डीआईजी में प्रोन्नति दी गई है। इसके साथ ही 18 अन्य आईपीएस अधिकारियों को वेतनमान में प्रोन्नति मिली है। डीआईजी सुनील कुमार को तीन वर्षों के लिए आंध्र प्रदेश सरकार में योगदान देने के लिए विरमित किया गया है। वहीं समस्तीपुर के एसपी विकास बर्मन के 7 जनवरी तक छुट्‌टी पर रहने से दरभंगा के एसपी सिटी योगेन्द्र कुमार को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

नाम कहां थे कहां गए
अमित कुमार एडीजी रेलवे, अभियान एडीजी, लॉ एंड आॅर्डर
सुशील एम खोपड़े आईजी, अभियान एडीजी अभियान, एटीएस
पंकज कुमार दराद आईजी, दरभंगा एडीजी, रेलवे
पारस नाथ आईजी, गया आईजी कल्याण, बीएमपी
अजिताभ कुमार आईजी, सीआईडी आईजी, दरभंगा
रत्न संजय कटियार आईजी, मद्यनिषेध आईजी, सीआईडी कमजोर वर्ग
अमृत राज वेटिंग फॉर पोस्टिंग आईजी मद्यनिषेध, एसवीयू
राकेश राठी डीआईजी, डेहरी ऑन सोन डीआईजी, गया
विकास वैभव डीआईजी, भागलपुर डीआईजी, एटीएस
पी कन्नन डीआईजी, बीएमपी डीआईजी, डेहरी ऑन सोन
अनुसूइया आर साहू एसपी, सीआईडी, महिला डीआईजी, वायरलेस
सुजीत कुमार एसपी, रेल डीआईजी, भागलपुर
सिद्धार्थ मोहन जैन एसपी, एससीआरबी डीआईजी प्रशासन, बीएमपी
गरिमा मलिक एसएसपी, पटना डीआईजी, सीआईडी
एस प्रेमलथा एसपी, निगरानी डीआईजी, लोकायुक्त कार्यालय
उपेन्द्र शर्मा एसपी, पूर्वी चंपारण एसएसपी, पटना
नवीन चंद्र झा एसपी, सीवान एसपी, पूर्वी चंपारण
अभिनव कुमार एसपी, सिटी पटना एसपी, सीवान
गौरव मंगला एसपी, मुंगेर एसपी, वैशाली
जगुनाथ रेड्‌डी एसपी, वैशाली एसपी, रेल
लिपि सिंह एसडीपीओ, बाढ़ एसपी, मुंगेर
अशोक मिश्रा एसडीपीओ, दानापुर सिटी एसपी, पटना पश्चिमी