नवगछिया से दिल्ली जाने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेन इस तारीख को रद्द -Naugachia News

सूचना/खबरे

आगामी दो जनवरी को कटिहार से दिल्ली जाने वाली 15705 अप हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। वही 9, 16, 23 व 30 जनवरी को भी इस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। वही 15706 डाउन हमसफर एक्सप्रेस भी 3, 10, 17, 24 और 31 जनवरी को निरस्त रहेगी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्य यात्री परिचालन प्रबंधक हाजीपुर द्वारा अधिसूचना के अनुसार कोहरे को लेकर आगामी 3, 10, 17 व 24 जनवरी को आनंद विहार से कामख्या जाने वाली 12506 डाउन नॉर्थईस्ट एक्स्प्रेस ट्रेन रद्द रहेगी।

वहीं दो फरवरी तक अप जनसेवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। अमृतसर-बनमनखी डाउन जनसेवा एक्सप्रेस गत 16 दिसंबर से आगामी 31 जनवरी तक रद्द रहेगी।