ढोलबज्जा : शनिवार की अहले सुबह करीब पांच बजे बारिश की पानी जमा हो जाने के कारण ढोलबज्जा के भगत सिंह चौक होते हुए बाजार व अस्पताल जाने वाली सड़क मार्ग जलमग्न हो गया. वहीं दर्जन भर लोगों के घर व दरवाजे पर भी बारिश की पानी व किचड़ जमा हो गए. जिससे राहगीरों के साथ अन्य लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पडा़.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पंचायत के मुखिया राजकुमार मंडल उर्फ मुन्ना व युवा नेता प्रशांत कुमार कन्हैया ने बताया कि- वह सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत कॉन्टेंट ठेकेदार सुशिल यादव के द्वारा बनाया गया है. जो अभी संरक्षण अवधि में है. सड़क पूरी तरह गड्डे में तब्दील हो चूकि है.

फिर भी संवेदक के द्वारा सड़क की मरम्मति कार्य नहीं की जा रही है. सड़क की संरक्षण अवधि पांच साल पूरा होने के पहले हमलोग दुसरा योजना चला कर काम नहीं कर सकते हैं. ठेकेदार से सड़क की मरम्मति कार्य कराने की मांग की जायेगी.
