नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के एन एच 31 नवोदय चौक के पास मंगलवार की संध्या पिकअप के धक्के से खगरिया जिले का गोगरी निवासी बाईक सवार एमआर चंदन सिंह जख्मी हुआ. जख्मी हालत में स्थानीय लोगों ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया जहां वह खतरे से बाहर है. घटना की सूचना पर भवानीपुर पुलिस ने पहुंचकर मोटरसाइकिल और पिकअप को जब्त किया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दुसरी और दुर्घटना बलहा पंचायत भवन के पास मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे बाइक की आमने सामने टक्कर में बाईक सवार मधुरापुर निवासी प्रिंस कुमार, बलाहा निवासी दिलखुश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. तीसरी और नवटोलिया काली मंन्दिर के पास दोपहर लगभग 1:30 बजे ऑटो एवं बुलैट बाइक की टक्कर में ज्योतिष कुमार सहित ऑटो पर सवार कई महिला व पुरुष गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

ग्रामीणों की सुचना पर मौके पर पहुंचे भवानीपुर ओपी के सअनि सुभाष यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच जख्मी को इलाज के लिए पीएचसी नारायणपुर भेजवाया व परिजनों को दुरभाष के माध्यम से सुचित किया.वहीं भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि थाना में लिखित शिकायत नहीं मिला है मिलने पर कार्यवाई की जाएगी.
