नवगछिया : प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के बीच नौंकझौंक.. बच्चे का पठन-पाठन बाधित -Naugachia News

बिहपुर

नारायणपुर – प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में मंगलवार को प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के बीच नौंकझौंक का मामला प्रकाश में आया है. प्रधानाचार्य शिवेश झा ने बीडीओ अजय प्रकाश राय को बताया कि शिक्षकों के देर से आने पर उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर करने से मना करने पर अन्य शिक्षकों के उकसावे पर शिक्षक प्रभंजन सिंह उनसे भीड़ गए और काफी नोकझोंक कर रसातल में भेज देने की धमकी दी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साथ ही बताया कि शिक्षक के देर से पहुंचने पर बच्चे का पठन-पाठन बाधित होता है .वहीं बीडीओ ने प्रधानाचार्य को आश्वासन दिया कि बुधवार को विधालय पहुंच कर जॉच किया जाएगा.

छात्र राकेश, रवि, बिट्टू, रमेश, सोनू, विवेक, बबलू, मुन्ना, संजीव, सुधीर सहित अन्य छात्र ने बताया कि विधालय में शिक्षक आपस में बराबर गालीगलौज, हाथापाई तु तु मैं मैं करते रहते हैं. जिसको लेकर विधालय में छात्र छात्रा पढाई के नाम पर आने से कतराते हैं वहीं शिक्षक से पक्ष जानने के लिए प्रयास किया तो चाहा तो मोबाइल बंद पाया गया.