नवगछिया : तेतरी दुर्गा मंदिर परिसर में दहशत फैलाने को असामाजिक तत्वों ने की गोलीबारी, केस दर्ज -Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया | तेतरी दुर्गा मंदिर प्रांगण में सोमवार की शाम असामाजिक तत्वों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोलीबारी की। हालांकि इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नवगछिया थाना में आवेदन दिया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्थानीय लोगों ने बताया कि मेला प्रांगण में थाना क्षेत्र के पकरा दोनिया टोला निवासी कैलाश सिंह के पुत्र खगेश सिंह हाथ में अवैध हथियार लिए आया। मेला प्रांगण में उसने थ्रीनट से कई राउंड गोली चलाई।

जिसका विरोध स्थानीय लोगों ने किया। इसके बाद वह फायरिंग करते हुए पूरब की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि खगेश कई आपराधिक मामलों में वांछित रहा है और आपरधी छवि का है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।