नवगछिया : भवानीपुर में साक्षरता केंद्र का हुआ उद्घाटन, लाभान्वित होंगे बच्चे -Naugachia News

गोपालपुर

नवगछिया – रंगरा प्रखंड के अंतर्गत भवानीपुर पंचायत में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास परिषद के द्वारा संचालित कार्यक्रम बाल विकास साक्षरता केंद्र का उद्घाटन पंचायत के मुखिया दीपक शर्मा ने फीता काट व दीप प्रज्जवलित कर किया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केंद्र के संचालन की जिम्मेदारी नव नियोजित सी डी एम एल सेविका श्री मती नीलम कुमारी को दिया गया. जिला समन्वयक संजय कुमार ने बताया कि इस केंद्र पर तीन से छह वर्ष तक के सभी जाति के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा एवं पोषाहार मिलेगा.

उन्होंने बताया कि अब तक कुल पांच गांवों में केंद्र संचालित किया जा रहा है. मौके पर प्रबंधक न्यासी सह जिला समन्वयक संजय कुमार, भागलपुर जिला समन्वयक संजय कुमार, कटिहार जिला समन्वयक कुमारी अनु पांड्या, कोषाध्यक्ष कुमारी नूतन भारती, फलका प्रखंड पर्यवेक्षक अमर कुमार, समेली प्रखंड पर्यवेक्षक ललन कुमार, रुपौली प्रखंड पर्यवेक्षिका पिंकी कुमारी अजय किशोर, पूर्व उप सरपंच कैलाश यादव, डोमी यादव, मनोज कुमार रजक, पूर्व मुखिया बाबूलाल सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास झा, हिमांशु शेखर झा, मुकेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे.