भागलपुर तिलकामांझी में चोरी की गई ई-रिक्शा नवगछिया से बरामद, मामले की छानबीन -Naugachia News

Crime Reoprts

खरीक : तिलकामांझी थाना क्षेत्र से चोरी की गई ई रिक्शा को तिलकामांझी पुलिस ने खरीक थाना पुलिस के सहयोग से खरीक थाना क्षेत्र सुरहा गांव में अशोक शर्मा के घर से बरामद कर लिया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस संदर्भ में पूछे जाने पर तिलकामांझी पुलिस के एएसआई पवन कुमार ने बताया कि तिलकामांझी थाना क्षेत्र से ई-रिक्शा की चोरी हुई थी.सीसी फुटेज की निशानदेही पर चोरों की पहचान की गई जिसमें तिलकामांझी थाना क्षेत्र के सच्चिदानंद नगर निवासी गंगा मंडल के पुत्र गुड्डू मंडल की पहचान कर ली गई है.

गुड्डू मंडल की निशानदेही पर खरीक पुलिस ने सुरहा गांव के अशोक शर्मा की घर की छापेमारी कर तिलकामांझी से चोरी की गई ई रिक्शा को पुलिस ने बरामद कर लिया है. इस संदर्भ में चोरी के मामले में आरोपित अशोक शर्मा ने बताया कि उसने भागलपुर के तिलकामांझी निवासी गुड्डू मंडल से 20000 नगद में ई-रिक्शा की खरीद की है.

चोरी का सामान बरामद की होने की सूचना पर गृह स्वामी अशोक शर्मा भागने में सफल रहा. खरीक और तिलकामांझी मौजूद थाने की पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की.लेकिन आरोपितों का पता नहीं चल सका. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.