नवगछिया : नए मोटर अधिनियम के विरोध में सम्मेलन में शामिल होने पटना गए ट्रक मालिक -Naugachia News

सूचना/खबरे

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए मोटर अधिनियम 2019 के विरोध में पटना में ट्रक ओनर एसोसिएशन की बुधवार को आयोजित होने वाली प्रांतीय सम्मेलन शामिल होने के लिए ट्रक मालिक मंगलवार को पटना के लिए रवाना हुए। मकंदपुर चौक से नवगछिया भागलपुर ट्रक ऑनर्स वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष राजा यादव, महामंत्री लाल बाबू सिहं, संगठन सचिव बबलू यादव, संजय साह, सचिव सह प्रवक्ता बबलू मंडल ने सयुक्त रूप से डेढ़ सौ से अधिक ट्रक मालिक को हरी झंडी दिखा कर पटना के लिए रवाना किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस दौरान भागलपुर नवगछिया ट्रक ऑनर वर्कर एसोसिएशन के साथ पूर्णिया, धमदाहा, कटिहार के भी ट्रक मालिक शामिल हुए। एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएन सिंह ने बताया कि हम अंडरलोड गाड़ी चलाने वाले कानून का समर्थन करते है।

मौके पर प्रवक्ता सह सचिव बबलू मंडल, कोषाध्यक्ष राजेश यादव, चंदन झा, राजीव झा, सोनू चौधरी, रेखा पंडित, धनंजय यादव, अरविंद मंडल, संजय साह, राजीव साह, राजेश यादव, अशोक कुशबाहा, संजय साह, धमदाहा के अध्यक्ष राजीव कुमार, लाल सिंह , राजेश यादव, रामु, सोनू यादव, नरेश पंडित , दरोगी मिस्त्री, अजय यादव, बेदानंद शर्मा, दीपक टारन्सपोर्ट, अन्य मौजूद थे।