सहरसा के लाल नील आर्यन ने देश के सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए मिस्टर इंडिया का खिताब जीता। फैशन की दुनिया में अग्रणी संस्था की ओर से नई दिल्ली में बीते शुक्रवार की रात आयोजित कार्यक्रम में नील को मुख्य अतिथियों ने विजेता का ताज पहनाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इटली से ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद नील मुंबई में बॉलीवुड में अपना भविष्य बनाने के लिए इन दिनों संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का ऑडिशन बीते अप्रैल माह से ही शुरू हो गया था। इसके बाद से कई चरणों में सफलता पाने के बाद शुक्रवार को फाइनल राउंड हुआ।

शहर के संभ्रांत इलाके न्यू कालोनी निवासी और चैनपुर गांव निवासी स्व. जयदेव ठाकुर के पौत्र और उपविकास आयुक्त अरूण कुमार ठाकुर एवं भारती ठाकुर के इकलौते बेटे नील ने मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता जीतकर कोसी क्षेत्र के साथ साथ बिहार को गौरवान्वित किया है। नील कई टेली फिल्म और डाक्युमेंट्री फिल्मों में काम करके अपनी पहचान बना रहे हैं। इन्होंने मुंबई में अभिनय, बॉडी फिटनेस और निर्देशन का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है।
टेलिफोन पर नील ने बताया कि प्रतियोगिता का विजेता बनने के बाद एक साल का कांट्रैक्ट भी है। इसके तहत मैगजीन, कवर शूट, कैलेंडर शूट करना होगा। उन्होंने बताया कि बिहार और खासकर सहरसा कोसी क्षेत्र के लोग सभी फील्ड में काफी सफल हैं। लेकिन इस फील्ड में कोई आगे नहीं बढ़ रहा है। विजेता बनने के बाद अगले वर्ष होनी वाली प्रतियोगिता का जज वह बनेंगे।

