नवगछिया: महदतपुर के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत, नहीं हुई शिनाख्त -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया। कटिहार-बरौनी रेलखंड पर नवगछिया रेलवे स्टेशन के पश्चिमी श्रीपुर और महदतपुर के बीच रेलवे ट्रैक पर करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव रविवार को नवगछिया पुलिस ने बरामद किया है। घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने की है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रविवार की सुबह जब स्थानीय लोगों ने शव को देखा, तो इसकी की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर नवगछिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।