भागलपुर: बनारस के स्मयन अस्पताल में भर्ती एसिड पीड़िता की हालत बिगड़ गई है। यूरिन पास होने में दिक्कत के बाद पीड़िता को बनारस के दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां फिजिसियन अौर यूरोलॉजिस्ट की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्मयन अस्पताल में अारंभिक सर्जरी के बाद पीड़िता की हालत में मामूली सुधार हो रहा था। लेकिन उसके शरीर में अन्य कई परेशानी शुरू हो गई थी, जिसे ध्यान में रख कर उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर, पीड़िता की हालत बिगड़ने की सूचना पाकर एसएसपी अाशीष भारती ने छात्रा के पिता से बात की। एसएसपी ने परिजनों से कहा कि अगर वे लोग चाहें तो पीड़िता को अौर भी अच्छे अस्पताल में भर्ती करा सकते हैं।

उसके इलाज का सारा खर्च प्रशासन उठाएगा। बता दें कि 19 अप्रैल को एसिड अटैक में अलीगंज निवासी छात्रा बुरी तरह से झुलस गई थी। एक माह से अधिक समय से उसका बनारस में इलाज चल रहा है। उधर, एफएसएल के क्षेत्रीय निदेशक ने डीअाईजी विकास वैभव काे बताया कि फाेरेंसिक रिपाेर्ट मिलने में अभी देर हाेगी क्याेंकि वैज्ञानिक छ़ुट्टी पर गए हैं
