NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

Advertisement

खरीक, बिहपुर और नारायणपुर की प्रमुख खबरे, मारपीट में तीन लोग घायल -Naugachia News

तुलसीपुर: मारपीट में तीन लोग घायल .

खरीक। सोमवार की देर शाम तुलसीपुर में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष से खुशबू देवी एवं उसकी गोतनी बेबी देवी तो दूसरे पक्ष से सौरभ कुमार घायल हो गये । सभी घायलों को इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को मायागंज रेफर कर दिया।.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जल्द फॉर्म भरने की तिथि निकालने की मांग .

नारायणपुर। शिक्षक प्रशिक्षण महावद्यिालय में सोमवार को अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्रचार्य शंभू शर्मा से मुलाकात कर बिहार सरकार के द्वारा निकाले गये फॉर्म भरने की तिथि जल्द प्रकाशित करने की मांग की। मौके पर प्रदेश सदस्य पंकज कुमार, अंकुश राज, राहुल कुमार थे।.

खिलाड़ियों का मिलन समारोह आठ मई को .

बिहपुर। खादी भंडार परिसर में सोमवार को जिला कबड्डी संघ की बैठक हुई। बैठक जिला कबड्डी संघ के 15 वर्ष पूर्ण होने पर की गयी। अध्यक्षता सेवानिवृत्त खेल शिक्षक सिकंदर यादव व संचालन सचिव गौतम कुमार प्रीतम ने किया। निर्णय हुआ कि आठ मई को कबड्डी संघ के खिलाड़ियों का मिलन समारोह होगा।.

नवोदय विद्यालय में प्रशिक्षण का समापन .

नारायणपुर। नवोदय विद्यालय नगरपारा में राज्यस्तरीय पुरस्कार प्रशिक्षण का समापन सोमवार को हो गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं झंडा अवतरण से प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। मौके पर प्राचार्य डॉ ब्रजेश कुमार ने सभी प्रशिक्षकों को सम्मानित किया।.