नवगछिया: ट्रक से बरामद 395 बोरा चावल निकला सरकारी, कालाबाजारी की थी तैयारी -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया जीरोमाइल के पास एनएच 31 के किनारे सर्विस रोड से सोमवार को जब्त किया गया 395 बोरा अरवा चावल सरकारी अनुदानित पाया गया। एमओ ने जांच के बाद इसका खुलासा मंगलवार को किया है। उन्होंने बताया कि चावल को ट्रक चालक व खलासी कालाबाजारी के लिए लेकर जा रहे थे। इसके बाद एसडीओ मुकेश कुमार के निर्देश पर एमओ शशिकांत राम ने सूर्य कॉलोनी रोहतक के रहने वाला ट्रक चालक मोनू मल्लिक और पिकअप वैन पर पकड़े गए खरीक के झांव निवासी गंगादेव कुमार, उत्तम कुमार, रोहतक के ट्रक मालिक सत्यवान और पिकअप मालिक खरीक झांव के छोटे साह के विरुद्ध वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया थानाध्यक्ष लालबहादुर ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार माहरा सोनीपथ, थाना मुहाना, जिला सोनीपथ हरियाणा निवासी आशीष पिता सुरेश, पिकअप वैन पर पकड़े गए व्यक्ति खरीक थाना क्षेत्र के झांव निवासी गंगादेव कुमार व उत्तम कुमार को जेल भेज दिया गया। जबकि सूर्य कॉलोनी रोहतक हरियाणा निवासी मोनू मल्लिक फरार हो गया।

सोमवार को गश्ती के दौरान पुलिस ने जब्त किया था अनाज

मालूम हो कि नवगछिया पुलिस ने गश्ती के दौरान नवगछिया जीरोमाइल के पास से एनएच 31 के किनारे ट्रक से पिक अप वैन में अरवा चावल अनलोडिंग होने के क्रम में छापेमारी कर 395 बोर्ड अरवा चावल को जब्त कर लिया था। मौके पर पुलिस ने दोनों वाहन एवं तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया था। इस कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति मौके से भागने में सफल रहे थे।

अनाज के सत्यापन किए जाने के दौरान पकड़ाए लोगों ने अनाज का दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया। मौके से पकड़े गए व्यक्ति के बयान से भी सरकारी अनाज होने की पुष्टि हुई है। जांच के बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने नवगछिया थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई ओर जब्त किए अनाज को जब्त कर सुरक्षित जनवितरण प्रणाली दुकानदार जवाहर भगत के गोदाम में सुरक्षित रखा दिया गया।