बिहपुर: पीड़िता ने सीएम को भेजा आवेदन, कहा-केस नहीं उठाने पर सरपंच पति दे रहे हैं मारने की धमकी

बिहपुर

बिहपुर | प्रखंड की मड़वा पूरब पंचायत की औलियाबाद निवासी माला देवी ने सरपंच पति नवीन मिश्र सहित अन्य पर केस नहीं उठाने पर जान से मारने का धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने सीएम, डीएम व मानवाधिकार आयोग को आवेदन देकर न्याय मांगी है। आवेदन में बताया है कि चार फरवरी को वह अपनी जमीन पर घर बना रही थी, उसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने मारापीटा था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके विरोध में सत्यनारायण दास, सुबोध शर्मा, रिंकू शर्मा, मंटू शर्मा, रंजीत शर्मा, भोली शर्मा, नवीन कुमार मिश्र, राहुल राज व कामख्या कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद झंडापुर ओपी पुलिस ने आरोपी सुबोध शर्मा, रिंकू शर्मा, भोली शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया।

अब इस केस को उठाने की धमकी दी जा रही है। इससे पूरा परिवार डरा-सहमा है। सरपंच मीरा देवी ने कहा, उनके पति व बेटे पर लगाया गया आरोप निराधार है। पति व बेटे को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। इसको लेकर मैंने वरीय अफसरों को आवेदन दिया है।