नवगछिया : तुलसीपुर से भारी मात्रा में शराब बरामद, पुलिस को देखकर कारोबारी भागे -Naugachia News

Crime Reoprts

खरीक – पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देर शाम छापेमारी कर खरीक के तुलसीपुर गांव से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है. कार्रवाई नवगछिया के एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती और पुलिस बलों ने किया है. जानकारी मिली है कि शराब के कारोबारियों ने सड़क किनारे ही एक बासा पर छुपाकर भारी मात्रा में शराब संग्रहित किया था. एकाएक पहुंची पुलिस को देखकर सभी शराब के कारोबारी भाग खड़े हुए.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने जब बासा पर छानबीन की तो भारी मात्रा में शराब बरामद किया. हालांकि पुलिस ने कितना शराब बरामद किया है देर रात इस बात को स्पष्ट नहीं किया है. पुलिस का कहना है कि शराब की बरामदगी की गई है. शराब भारी मात्रा में है. कार्टूनों के साथ बरामद शराब की गिनती की जा रही है.

किस से संबंधित कागजात को भी तैयार किया जा रहा है. पुलिस या भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस तरह के इस धंधे में कौन-कौन कारोबारी शामिल थे. कुछ संदिग्ध लोगों के नाम सामने आने के लिए बात कही जा रही है जिससे पुलिस ने पूछताछ भी की है. शराब के कारोबारियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस देर रात तक छापेमारी कर रही थी.