नवगछिया : मुहर्रम को लेकर धारा 144 लागू, शरारती तत्वों पर पुलिस की नजर -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया : मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने विधि व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पूरे अनुमंडल में धारा 144 लागू किया है. इस दौरान उन्होंने लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की है. एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण त्यौहार संपन्न कराने को लेकर पूरे अनुमंडल में दंडाधिकारी के साथ-साथ पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

त्यौहार के दौरान शरारती तत्व जो व्यवधान उत्पन्न करते हैं उन पर भी प्रशासनिक स्तर से नजर रखी जा रही है. त्यौहार के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इस दौरान उन्होंने जुलूस मार्ग में किसी प्रकार के अग्निअस्त्र एवं घातक हथियारों पर प्रतिबंध भी लगाया है. जुलूस में डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा. जुलूस में अगर डीजे बजाया जाता है तो डीजे संचालक पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी एवं डीजे जप्त होगा.