रेलवे को मधुबनी पेंटिंग से सुसज्जित करने वाले को रेलमंत्री ने बुलाया कह दिया ये बात

राष्टीय / अंतरराष्टीय

मुजफ्फरपुर। मधुबनी रेलवे स्टेशन को मधुबनी पें¨टग से सजाने वाले सभी कलाकारों को निकट भविष्य में सम्मानित करने के आसार हैं। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने नई दिल्ली में रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिलकर मधुबनी रेलवे स्टेशन को मधुबनी पें¨टग से सजाने वाले सभी कलाकारों को सम्मानित करने की मांग रखी है। इसकी जानकारी देते श्री झा ने बताया कि रेल मंत्री ने तत्काल रेल महाप्रबंधक को निर्देशित किया कि डीआरएम सभी कलाकारों को मधुबनी जाकर रेलमंत्री की ओर से सम्मानित करें।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

श्री झा ने रेलमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताया कि मधुबनी रेलवे स्टेशन पर इस अभिनव पहल के लिए चंद कलाकारों को ही सम्मानित किया गया था और कई कलाकार सम्मान पाने से वंचित रह गए हैं। संजय झा ने कहा कि पहली बार इन कलाकारों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर पब्लिक डिस्प्ले किया है। इसके लिए कलाकारों ने मेहनताना तक नहीं लिया।

श्री झा ने कहा कि उन्हें जानकारी हुई कि बहुत सारे कलाकार सम्मान पाने से वंचित रह गए हैं। इसके बाद इस मुद्दा को लेकर मंगलवार को वे रेलमंत्री से मिले। कहा कि जब मैंने यह मुद्दा रखा तो मंत्री ने हैरानी जाहिर की और कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो ठीक नहीं है। उन्होंने तुरंत जीएम से बात की और सभी कलाकारों को सम्मानित करने का आदेश दिया। साथ ही गत मुलाकात में जिन मुद्दों पर बात हुई थी पर उनपर भी श्री झा ने रेलमंत्री से विस्तारपूर्वक चर्चा की। उनमें भी कार्य प्रगति पर होने की जानकारी मिली है।