लालू जी हुए डिप्रेशन के शिकार, नहीं थम रहा है शुगर लेवल, डॉक्टर परेशान

भागलपुर / पटना

चारा घोटाले में सजा काट रहे राजद अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अब डिप्रेशन के शिकार बताये गये हैं. साथ ही उनका शुगर लेवल भी सामान्य नहीं रह रहा है. हर बार की जांच में ब्लड शुगर लेवल में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिम्स निदेशक आरके श्रीवास्तव ने बताया कि लालू यादव डिप्रेशन से ग्रस्त हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि लालू की हालत फिलहाल स्थिर है। उन्होंने कहा कि दिल्ली स्थित एम्स ने भी लालू यादव को अपने यहां से डिस्चार्ज करते हुए उनके डिप्रेशन में होने की बात का उल्लेख किया था. डिप्रेशन में होने के चलते लालू यादव को किसी मनोचिकित्सक को दिखाने के बारे में पूछे जाने पर श्रीवास्तव ने कहा कि अभी इस बारे में कोई विचार नहीं किया गया है.

वहीं, लालू यादव के पैर में बाल टूटने से बालतोड़ घाव हुआ था जिसका कल्चर किया गया है. साथ ही जांच के बाद उन्हें दवाई दी जा रही है. कानूनी शिकंजे के कारण लालू पिछले कई दिनों से परेशान चल रहे हैं. जेल, कोर्ट और अस्पताल के चक्कर में फंसने के कारण लालू यादव काफी डिप्रेशड हैं.

बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राजद सुप्रीमो लालू यादव का इलाज रिम्स के पेइंग वार्ड में चल रहा है. लालू दिसंबर 2017 में चारा घोटाले के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद से रांची की बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में हैं.