कहते हैं-जाको राखे साईयां, मार सके ना कोय। यह देखा गया आज हुई एक दुर्घटना के दौरान। नेशनल हाईवे 327 ई अररिया- बहादुरगंज पथ पर हुए भीषण हादसे में तीन लोगों को गंभीर रूप से चोटें आईं और वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दुर्घटना में घायल एक महिला ने सड़क पर ही स्वस्थ शिशु का जन्म दिया। एक तरफ मौत का मंजर दूसरी तरफ जिंदगी की किलकारी। स्थानीय लोगों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो बेहोश महिला और शिशु को सदर अस्पताल पहुंचाया।

वहीं दुर्घटना में सभी घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। महिला के परिजनों को जानकारी दी गई तो वो अस्पताल पहुंच गए हैं। परिजनों ने बताया कि शिशु का जन्म देनी वाली घायल महिला का नाम साइदा है और उसके पति का नाम अब्दुल वजीद है जो ग्राम अरतिया, वार्ड नंबर दो, थाना जोकीहाट के रहने वाले हैं।
घटना के बारे में बताया गया है कि आज सुबह एक अॉटोरिक्शा, मोटरसाइकिल व शराब लदे वाहन में टक्कर हो गई जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक की मौत मौके पर ही हो गई। इसी दौरान घायलों में अॉटो सवार महिला ने सड़क पर ही एक बच्चे को जन्म दिया।

घटना पूर्णिया जिले के नेशनल हाईवे 327ई अररिया- बहादुरगंज पथ की है जहां आज सुबह एक्साइज विभाग द्वारा शराब लदे वाहन का पीछा करने के दौरान हडवा चौक पर भीषण सड़क हादसा हुआ। वहीं घटनास्थल से शराब की बोतलें बरामद हुईं हैं। लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। एक्साइज विभाग के खिलाफ लोगों में आक्रोश है
