नवगछिया : नवगछिया के रास्ते बड़ी संख्या में ओभर लोड वाहनों के परिचालन होने की शिकायत पर बुधवार को नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार एवं एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए कुल 25 ओभर लोड वाहनो को जब्त किया है. दोनो पदाधिकारियो द्वारा अनुमंडल के बिहपुर व गोपालपुर प्रखंड के अंतर्गत एनएच 31 पर जांच अभियान चलाया गया और ओवरलोड वाहनों का जांच की गई।एसडीओ व एसडीपीओ ने बिहपुर प्रखंड के एनएच 31 पर जांच के दौरान आठ ओवर लोड ट्रक को पकड़ा.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एसडीओ व एसडीपीओ ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई
– कार्रवाई के दौरान कुल 25 ओभर लोडेड ट्रक को किया जब्त
सभी ओवर लोड ट्रक को पदाधिकारी द्वारा झंडापुर ओपी को जब्त करने का निर्देश दिया. नवगछिया प्रखंड के एनएच 31 छह ओवर लोड ट्रक एवं गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र में 11 ओवरलोड ट्रक को पकड़ा. एसडीओ ने सभी वाहनों को संबंधित थाने को जब्त करने का निर्देश दिया. एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि कुल 25 वाहनों को ओवर लोडिंग में पकड़ा गया है. सभी पकड़े गए ट्रक को संबंधित थाना अध्यक्ष को सुपुर्द कर दिया गया.

वही दूरभाष पर परिवहन विभाग एवं खनन विभाग के पदाधिकारी को सूचना भी दी गई. परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक जांच कर परिवहन विभाग एवं खनन विभाग का अलग-अलग आर्थिक दंड के लिए सीजर लिस्ट तैयार किया गया है. जिसे जिला खनिज विकास पदाधिकारी घनश्याम झा को सभी ओवरलोड ट्रक पर विभागीय निर्देशानुसार प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. प्रमंडलीय आयुक्त भागलपुर के आदेशानुसार इन सभी 25 वाहनों का परमीट रद्द करने का प्रस्ताव जिला परिवहन पदाधिकारी को भेजा गया है.
