उचक्कों ने कार से छात्र को रोंदा, गंभीर रूप से जख्मी – Naugachia News

बिहपुर

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के जे पी काँलेज के रास्ते में तेज रफ्तार से अनियंत्रित कार ने इंडो इंगनो पब्लिक स्कूल के छात्र को लगभग 11:30 बजे रोंदा.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जो बिधालय से छुट्टी होने के बाद मुख्य द्वार से बाहर निकल रहे थे कि कार पर सवार मनचले.उचक्कों ने काँलेज की छात्रा से.छीटाकशी तंज कसने के दौरान एकाएक कार को मोड़ने पर बलाहा निवासी प्रभाष यादव के पुत्र सोनु कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

साथ ही छात्र को लेने गए अभिभावक की बुलैट बाईक क्षतिग्रस्त हो गई. इस दौरान छात्रों व अभिभावकों के बीच अफरा तफरी मच गई.मौके पर बिधालय के शिक्षक ने छात्रों को निजी अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया. वहीं ग्रामीणों की सुचना पर मौके पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने कार समेत उसफर सवार दो लोगों को हिरासत में लिया.