नवगछिया के लाल ने फिर किया कमाल 12 छात्रों को बनाया आईएएस- Naugachia News

साक्षात्कार

नवगछिया : रितु कुमारी, पकरा निवासी लॉ गुरु आलोक कुमार रंजन के मुखर्जी नगर दिल्ली स्थित लॉ एंबिशन इंस्टिट्यूट से इस बार 12 छात्र-छात्राओं ने यूपीएससी की कठिन परीक्षा में बाजी मार कर आईएएस बनने का सपना पूरा किया है खास बात यह है कि आईएएस बनने वाले अधिकांश छात्र ला के बैकग्राउंड से हैं तथा सभी ला ग्रेजुएट हैं लंबे समय बाद ला के छात्रों ने इतनी अधिक संख्या में यूपीएससी की परीक्षा पास की है एंबिशन लॉ इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर आलोक कुमार रंजन ने बताया कि इस बार यूपीएससी की परीक्षा में बिहारी छात्रों ने धमाल मचाया है तथा उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देश की सबसे प्रतिष्ठित एवं कठिन यूपीएससी की परीक्षा में बिहारी बबुआ और बेटियों ने फिर धमाल मचाया है गांव के गरीब परिवार से आने वाले बिहार के 60 से अधिक बच्चों ने आईएएस और आईपीएस बनने का ख्वाब पूरा किया है और तो और देश के फाेर्थ रैंकर अतुल प्रकाश भी बिहार से है जिसने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग की थी।

पिछली बार वह रेल सेवा के लिए चुने गए थे लेकिन उन्होंने इस नौकरी को ज्वाइन नहीं किया था पटना की अभिलाषा को 18 नाम रैंक मिला है इसी तरह कहलगांव के रसकदम बेचने वाले की बेटी ज्योति को 53 वां रैंक मिला है ।

भागलपुर शहर के मोतीहुर को 100 रैंक मिला है जबकि कहल गांव के ही एक गांव से आने वाले वशिष्ठ नंदन को ने इस परीक्षा को पास किया नारायणपुर के एक गांव से आने वाले सौरभ ने भी अपने माता-पिता का ख्वाब पूरा किया है इतना ही नहीं इस बार यूपीएससी की परीक्षा में 990 उम्मीदवार ने सफलता हासिल की है लेकिन बिहारी छात्रों का इस बार भी इस रिजल्ट में दबदबा है 990 में 245 बेटियों ने सफलता का परचम लहराया है