भागलपुर : दो साल किया यौन शोषण, नौकरी लगते ही कहा, हम आप के हैं कौन

भागलपुर / पटना

भागलपुर। नाथनगर थाना के पुरानीसराय की एक लड़की को उसी गांव के अभिषेक कुमार मंडल ने दो साल तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। इसी बीच कुछ माह पहले अभिषेक को रेलवे में नौकरी लग गई। इसके बाद जब लड़की ने अभिषेक पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया। लाख मिन्नतें करने के बाद भी जब अभिषेक राजी नहीं हुआ तो अंत में लड़की ने डीआइजी से गुहार लगाई। वहीं नाथनगर पुलिस ने छुट्टी पर आए अभिषेक को पकड़ कर जेल भेज दिया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लड़की ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि चार साल से उसका अभिषेक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी का झांसा देकर उसने इस यौन शोषण किया। इसी बीच अभिषेक की नौकरी रेलवे ग्रुप डी में हो गई। इसकी नियुक्ति मुम्बई लोखंडवाला में हुई। नौकरी लगने के कुछ दिनों तक तो यह फोन से हमसे बात करता रहा। अचानक उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया।

किसी तरह इससे बात हुई तो इसने हमें पहचानने से इंकार करते हुए शादी करने से मना कर दिया। पिछली बार अभिषेक होली में अपने घर आया तो हमने एक बार फिर शादी का दबाव बनाया। हमारी बात सुनते ही अभिषेक आक्रोशित हो गया और हमारे साथ मारपीट करने लगा। किसी तरह लोगों ने इससे हमें बचाया। मारपीट के बाद इंसाफ के लिए हमने डीआइजी के पास गए।

दूसरी ओर लड़की के फरियाद के बाद डीआइजी विकास वैभव ने नाथनगर इंस्पेक्टर को कार्रवाई का आदेश दिया। पुलिस को पता चला कि अभिषेक होली की छुट्टी में अपने घर आया हैं। इस सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए अभिषेक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।