भारतीय रिजर्व बैंक ने महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में दस रुपये का नया नोट जारी किया है। इसका आकार 63 मिमी. गुणा 123 मिमी. है। आरबीआइ गवर्नर डॉ. उर्जित पटेल के हस्ताक्षर वाले इन नोटों के पृष्ठभाग पर सूर्य मंदिर कोर्णाक का चित्र है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नोट का आधार रंग चॉकलेट भूरा है। अग्र एवं पृष्ठ भागों पर अन्य डिजाइन ज्यामितिक पैटर्न आधारित है। अग्र भाग के मध्य में महात्मा गांधी का चित्र है और सूक्ष्म अक्षर में आरबीआइ, भारत, इंडिया और 10 लिखा है।

दायीं ओर अशोक स्तंभ का चित्र है। संख्या पैनल ऊपर बायीं ओर तथा नीचे दायीं ओर है, जिसमें छोटे से बढ़ते आकार के अंक हैं। पृष्ठ भाग में बायीं ओर मुद्रण वर्ष है। स्लोगन सहित स्वच्छ भारत का लोगो और देवनागरी में 10 लिखा है।
