बिहार बोर्ड : मैट्रिक परीक्षा फॉर्म भरने वालो के लिये बढ़ी तिथि, पढ़े पूरी खबर

भागलपुर / पटना

पटना:  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति वार्षिक माध्यमिक परीक्षा (मैट्रिक) 2018 का फॉर्म 21 दिसंबर तक बगैर विलंब शुल्क स्वीकार करेगी। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 22 से 27 दिसंबर के बीच फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट (www.biharboard.ac.in) पर लिंक उपलब्ध कराया गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परीक्षा फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने के लिए यह अंतिम अवसर है। इसके बाद तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि शिक्षक, विद्यार्थी तथा अभिभावकों ने तिथि बढ़ाने का अनुरोध समिति से किया था। इसी वजह से तिथि को बढ़ाया गया है।

सूबे के 650 सहज वसुधा केंद्रों के माध्यम से फॉर्म भरे जा रहे हैं। अनुसूचित जाति और जनजाति तथा बीसी-वन के विद्यार्थियों से परीक्षा शुल्क 730 तथा अन्य वर्ग के विद्यार्थियों से 830 रुपये शुल्क लिया जाएगा। व्यावहारिक परीक्षा (गृह विज्ञान, नृत्य, संगीत एवं ललित कला) में शामिल सभी कोटि के विद्यार्थियों से 25 रुपये अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। बेटरमेंट और एकल विषय (अंग्रेजी) की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों से 200 रुपये अनुमति शुल्क अतिरिक्त देना होगा। यह राशि परीक्षा शुल्क के साथ ऑनलाइन स्वीकार की जाएगी।