ढाबा के मालिक से माँगी पाँच लाख रुपये की रंगदारी ,अन्यथा दी गोली मारने की धमकी-Naugachia News

गोपालपुर

गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी पंचवटी ढाबा के मालिक मिथिलेश गौतम को बेखौफ अपराधियों ने उनके मोबाइल नंबर 9931087640पर दिन के दस बजे फोन कर पाँच लाख रुपये रंगदारी के रूप में देने की माँग की .

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नहीं देने पर गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी .पंचवटी ढाबा के मालिक मिथिलेश गौतम ने ततकाल इसकी लिखित सूचना आदर्श थाना नवगछिया के थानाध्यक्ष को दी.अपने आवेदन में मिथिलेश गौतम ने लिखा है कि तेतरी गाँव के निकट पंचवटी ढाबा संचालित होता था.

तेतरी के अजय काश्यप से जमीन संबंधी पुराना विवाद चल रहा है.उसी मे बेगूसराय के कुख्यात अपराधी से धमकी दिलवाया है. नवगछिया के थानाध्यक्ष इंसपैक्टर सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है.