खरीक : खरीक प्रखंड के कोसी पार लोकमानपुर पंचायत में सोमवार को आग लगने से 3 घर जलकर राख हो गया .जिन लोगों के घर जले उनमें कैलू मंडल,धीरेंद्र मंडल,अखिलेश मंडल, शामिल है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को घर में आग सुलग जाने से आग की लपटें धीरे धीरेऊपर की ओर उठने लगी.

घर के ऊपर उठ रहे धुआं और आग की लपटों को देखकर आसपास के ग्रामीण मदद करने को दौर परे. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. इस संदर्भ में पूछे जाने पर खरीक अंचल के अंचलाधिकारी निलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि लोकमानपुर के लोगों ने 3 घर जलने की सूचना दी है. जांच का निर्देश दिया गया है जांचोपरांत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी.
