जयमंगल टोला से महिला की चोटी काट लेने की सूचना -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया: इस्माइलपुर प्रखंड के जाह्नवी चौक जय मंगल टोला में बुधवार को देर रात अपने घर मे रह रही एक अकेली महिला की देर रात को चोटी के बाल काट कट जाने की सूचना है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कथित रूप से पीड़ित महिला गांव के पंकज मंडल की पत्नी है. इस्माईलपुर प्रखंड के जदयू अध्यक्ष गुलशन कुमार अपनी टीम के साथ मामले की जांच की है. उन्होंने पुलिस से छान बीन करने की मांग की है.

ग्रामीण क्षेत्र जानकारी दी गई है कि घटना के बाद महिला बेहोश हो गई थी और उसे स्थानीय लोगों द्वारा एक स्थानीय चिकित्सक के यहां इलाज के लिए ले जाया गया जहां इलाज के बाद वह पूर्णता ठीक हो गई थी. जदयू के जांच दल में अनिल मंडल, शशि मंडल, विक्रम मंडल, डब्लु मंडल, विनोद कु मंडल, सिंटू कु अकेला, अशोक कु, राजा भारती व अन्य लोग भी शामिल है.