थानेदार चुलबुल पाण्डेय की मौत रहस्यमय नहीं उठ सका पर्दा

भागलपुर / पटना

भागलपुर : तिलकामांझी थानेदार रहे विजयचंद्र शर्मा की रहस्यमय मौत मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की गई है। थानेदार की मां निर्मला देवी ने इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार को पत्र लिखा है। गृह विभाग के संयुक्त सचिव राकेश कुमार ने पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखा है। पुलिस मुख्यालय ने डीआईजी से रिपोर्ट मांगी है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बुधवार को डीआईजी विकास वैभव ने एसएसपी को पत्र लिखकर सात दिनों के अंदर घटना की रिपोर्ट मांगी है। ताकि मुख्यालय को इसे अवगत कराया जा सके। निर्मला देवी ने पत्र में लिखा है कि बेटा इमानदार पुलिस अफसर था। कई बड़े अपराधियों को पकड़कर उसने जेल भेज दिया था। घटना के सप्ताह दिन पहले अपराधियों ने बेटे पर गोली चलाई थी। उसके बाद 19 मार्च की रात हवाई अड्डे पर बेटे की हत्या कर दी गई।

भागलपुर एसएसपी घटना को दुर्घटना बता रहे हैं। एमवीआई की रिपोर्ट में दुर्घटना बताया गया है लेकिन घटना का परिस्थितिजन्य साक्ष्य हत्या का मिल रहा है। पुलिस ने परिवार वाले के पहुंचने के पहले ही शव का पोस्टमार्टम करा दिया। घटनास्थल को पानी से धुलवा दिया। स्कार्पियों का टायर ब्लास्ट कर गया और पिस्टल टूट गया था। इसक अलावे भी निर्मला देवी ने बिंदुवार सवाल उठाए हैं। प्रतिपक्ष के नेता ने इस मामले में मुख्यमंत्री और गृह विभाग समेत अन्य संबंधित विभाग को घटना की सीबीआई से जांच कराने के लिए लिखा है। हालांकि डीआईजी ने इस मामले की तीन बार समीक्षा कर चुके हैं और एक अगस्त को पुन: समीक्षा करेंगे। डीआईजी के निर्देश पर ही थानेदार का पिस्टल, गाड़ी का टायर और मोबाइल समेत अन्य सामान एफएसएल जांच के लिए पटना भेजा गया है।