पुलिया से पैर फिसला और अथाह जल में चली गई बच्चा, माँ पुत्र का शव देख बार-बार बेहोश-Naugachia News

कदवा

ढोलबज्जा : बीते सोमवार के दिन, नवगछिया के कोसी पार कदवा दियारा पंचायत अंतर्गत कशीमपुर कदवा निवासी रामचंद्र सिंह व चंपा देवी के पुत्र गुलशन कुमार का कोसी नदी के मारा धार में डूबने से हुई मौत के बाद परिजनों के ऊपर गमों का पहाड़ टूट पड़ा. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल था. वहीं मां चंपा देवी अपने पुत्र का शव देख बार-बार बेहोश हो जा रही थी. गुलशन के पिता रामचंद्र सिंह ने बताया कि गुलशन की मां नदी के उस पार मजदूरी पर धान की रोपनी करने गई थी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वह बेटे को खाना लेकर वही आने बोली थी. खाना ले जाने के दौरान हीं बालू घाट के पास पकरा टोला कदवा जाने वाले सड़क के बीच बने पुलिया किनारे उनका पैर फिसलने से वे अथाह पानी में चला गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत गई.

जब देर शाम गुलशन की मां उस पार से मजदूरी कर घर आई तो अपने पुत्र को न देख काफी खोजबीन के दौरान रात करीब दस बजे एक मछुआ के बताए जाने पर ग्रामीणों द्वारा देखा गया तो पता चला यह गुलशन है. गुलशन तीन बड़ी बहनों व तीन भाई में से दुसरे स्थान पर था।

उसके माता-पिता मेहनत मजदूरी कर, किसी तरह अपने कुल आठ परिवारों का भरण-पोषण करता था. घटना की जानकारी मिलते हीं कदवा ओपी पुलिस के साथ थानाध्यक्ष के के भारती मौके पर पहुंकर, घटना की तहकीकात करते हुए, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा. वहीं मुखिया अशोक सिंह ने भी पहुंच मृत परिजनों को ढांढस बंधाते हुए पदाधिकारियों से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. नवगछिया सीओ उदय कृष्ण यादव के द्वारा अंचल अमीन अमित कुमार से घटनास्थल की जांच करा ली गई है. उन्होंने बताया कि अभी जांच पड़ताल चल रही है. जांच रिपोर्ट पूरी होने पर मृत परिजनों को उचित मुआवजा दिया जायेगा.