NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

Advertisement

पैसे नहीं मिलने पर पूजा ने की थी खुदकुशी

नवगछिया : रंगरा के भीमदास टोला में राजकुमार चौधरी की पुत्री पूजा चौधरी द्वारा आत्महत्या करने के मामले में जांच के बाद बात सामने आयी है कि पूजा मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में पढ़ती थी और एक कंपनी में नौकरी भी करती थी. उसे पिछले दिनों कुछ पैसों की जरूरत थी. जिसके लिए वह पिता से पैसे बार बार मांग कर रही थी. पिता द्वारा पैसे नहीं देने पर व्यथित पूजाने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या ली. मालूम हो कि मामले की जांच नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदधिकारी मुकुल कुमार चौधरी ने भी की है. थानाध्यक्ष सुचित कुमार ने कहा कि मामले की प्राथमिकी यूडी कांड में दर्ज किया गयाहै.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!