नारायणपुर : जे पी काॅलेज परिसर नारायणपुर के प्रशाल भवन में सोमवार को दलित पौनिया शोषण मुक्ति मोर्चा के बैनर तले समारोह पुवॆक मजदूर दिवस मनाया गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्यक्रम का शुभारंभ काॅलेज के प्राचार्य डाॅ बिभांशु मंडल के दिपप्रज्वलित कर किया .दलित पौनिया शोषण मुक्ति मोर्चा के पुर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह पर्चाधारी ने कहा कि मोर्चा का मुख्य उद्देश्य सभी 55 छोटी छोटी जातियों को एक सूत्र में बांध कर उन्हें अपने शक्ति का एहसास कराना .वही मोर्चा के संस्थापक सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष गणेश जुल्मखिलाफी ने कहा बैठक में पहले मजदूर दिवस मनाया जाएगा ,सभी पौनिया जाति को महात्मा गांधी के चंपारण यात्रा के शताब्दी वर्ष पर पुस्तैनी रोजगार की अहमियत बतायी जायगी .मोर्चा के सदस्यों का चुनाव किया जायगा साथ ही संगठन का सरकार से निबंधन कराने पर चर्चा किया गया. मौके पर समाजसेवी सुदामा साह ,गौतम कुमार प्रितम, किरण देवी, पंचायत समिति सदस्य नीरज रविदास, मंजू देवी, अजय रविदास ,संजय शर्मा, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

