भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा करेगी आंदोलन

शिक्षा/जानकारी

खरीक  : बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के खरीद प्रखंड के मारवाड़ी विवाह भवन में भाजपा का जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रम आवरण रणनीतियों पर चर्चा की गई.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

22 naug khareek men bjp kee baithak

बैठक में निर्णय लिया गया कि छः अप्रैल को नवगछिया पुलिस जिले के प्रत्येक बूथों पर भाजपा का झंडा फहराने का निर्णय लिया गया. इस कार्यक्रम की सफलता के लिए पंचायत व बूथ स्तर पर 25 से 27 मार्च तक बैठक करने का निर्णय लिया गया. इस कार्यक्रम की सफलता के लिए बूथ स्तर पर दो लोगों का चयन करने की जिम्मेदारी विभिन्न प्रभारियों को दी गई. ओके पर किसी कार्यक्रम के लिए प्रभारियों के नामों की भी चर्चा की गई. जिसमें जानकारी दी गई कि बिल्कुल विधानसभा से प्रभारी यों का चयन कर लिया गया है. जबकि गोपालपुर विधानसभा से प्रभारी यों का चयन होना अभी बाकी है. बैठक में नारायणपुर अंचल कार्यालय में कथित रुप से व्याप्त भ्रष्टाचार की निंदा की गई. नारायणपुर में हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार की भी चर्चा करते हुए भाजपा ने प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है. भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा कि नारायणपुर अंचल में भ्रष्टाचार परिवहन पर है हर कार्य के एवज में पैसे लिए जा रहे हैं. सभा को बिल्कुल विधानसभा के पूर्व विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र व भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव ने भी संबोधित किया. बैठक में जिला महामंत्री मेहता सच्चिदानंद करना कर झा अजित जिला पार्षद कुमकुम देवी नंदनी सरकार शबाना आजमी, वरिष्ठ भाजपा नेता परमानंद चौधरी, गुड्डू यादव, प्रोफेसर भोला कुमार, शशिभूषण उर्फ शोषण यादव, रुपेश कुमार, प्रदीप शर्मा, नीलांबर झा, नीलू, बबलू कुमार, चंदन कुमार, पुलकित सिंह, चंद्रशेखर सिंह, महेंद्र सिंह, नरेश सिंह, गोपाल चौधरी, रमेश झा, मृत्युंजय सिंह, प्रभु चौधरी, नगर अध्यक्ष मुकेश राणा, गया यादव, राजेश यादव, दिनेश यादव आदि अन्य की भी मौजूदगी थी.