खरीक। पूर्णिया से सांसद Pappu Yadav बुधवार को खरीक पहुंचे और मृतक कन्हैया मोदी के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने खरीक थानाध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कई शिकायतें सांसद के सामने रखीं।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

परिजनों ने बताया कि कुख्यात ऋषव चौधरी का भाई केशव चौधरी केस वापस नहीं लेने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस पर सांसद पप्पू यादव ने मौके से ही आईजी और एसएसपी को फोन कर खरीक थानेदार और संबंधित दारोगा की गतिविधियों की जांच कराने की मांग की।

गौरतलब है कि 9 मई को खरीक बाजार निवासी कन्हैया मोदी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में मृतक की भाभी रूबी कुमारी के बयान पर कठेला निवासी कुख्यात ऋषव चौधरी, अभिनव चौधरी और पूर्वी घरारी निवासी मो. रहमान के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

“डरिये नहीं, अपराधी नहीं बचेंगे” — पप्पू यादव

सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस मामले को वह लोकसभा में उठाएंगे और किसी भी कीमत पर अपराधियों को बचने नहीं दिया जाएगा। धमकी के मुद्दे पर उन्होंने परिजनों से कहा कि वे डरें नहीं, न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और पुलिस कई मामलों में अपराधियों के सामने घुटने टेकती नजर आ रही है। सांसद ने यह भी कहा कि मंगलवार को छोटी परबत्ता के एक युवक को भी अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था, जो कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet