नवगछिया पुलिस केंद्र के पालना घर में क्रेच वर्कर व सहायक के चयन की प्रक्रिया शुरू

सूचना/खबरे

नवगछिया। मुख्यमंत्री नारीशक्ति योजना के तहत पुलिस केंद्र, नवगछिया में संचालित पालना घरों के लिए क्रेच वर्कर और सहायक क्रेच वर्कर का चयन जल्द किया जाएगा। इसको लेकर मिशन शक्ति की नोडल पदाधिकारी सह डीपीओ आईसीडीएस द्वारा औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशित कर दी गई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार क्रेच वर्कर और सहायक क्रेच वर्कर के एक-एक पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के नाम जारी किए गए हैं। प्रकाशित सूची पर अभ्यर्थियों से 23 मार्च तक आपत्ति आमंत्रित की गई है।

जारी सूची उप विकास आयुक्त के हस्ताक्षर से प्रकाशित की गई है। निर्धारित समय सीमा तक प्राप्त आपत्तियों के निष्पादन के बाद अंतिम मेधा सूची के आधार पर चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।