नवगछिया : पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस के साथ पकड़ा

Crime Reoprts

नवगछिया : गोपालपुर पुलिस ने कुख्यात छोटू यादव गिरोह के सक्रिय सदस्य रंजन यादव उर्फ रंजा को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसडीपीओ ओम प्रकाश ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास लूट, डकैती, हत्या, रंगदारी और शस्त्र अधिनियम जैसे कई गंभीर मामलों से जुड़ा रहा है। पुलिस को 22 दिसंबर 2025 की रात करीब 10:10 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि रंजन यादव उर्फ रंजा अपने ठिकाने पर अवैध हथियार के साथ सोया हुआ है।

सूचना के सत्यापन के बाद नवगछिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम लतरा स्थित आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान वहां से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

मौके से ग्राम लतरा, थाना गोपालपुर, जिला भागलपुर निवासी रंजन यादव उर्फ रंजा (पिता—बिजेंद्र यादव उर्फ बिजो) को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में गोपालपुर थाना में कांड संख्या 383/25, दिनांक 23 दिसंबर 2025 को शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1-बी)ए/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच की जा रही है।