नवगछिया : गृहमंत्री अमित शाह के आगमन की तैयारी तेज, हुई समीक्षा बैठक

EVENT

नवगछिया/बिहपुर। आगामी 7 नवंबर को गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंगलवार को जयरामपुर स्थित बालिका मध्य विद्यालय परिसर में कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की गई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, प्रदेश मंत्री अनिल कुमार ठाकुर सहित क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, स्वागत की तैयारी तथा जनसमूह की भागीदारी को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

नेताओं ने कहा कि बिहपुर की जनता गृहमंत्री अमित शाह का ऐतिहासिक स्वागत करने को उत्साहित है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, आवागमन और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई।

स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।