नवगछिया : रसोइयों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

EVENT

नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड के जगदंबा कन्या मध्य विद्यालय में रसोईया और सहायक रसोइयों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मध्याह्न भोजन में स्वच्छता और सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करना था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मध्याह्न भोजन साधन सेवी रंजीत कुमार मालाकार ने प्रशिक्षण की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में भोजन बनाने में विशेष सावधानी की जरूरत होती है। रसोइयों को गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई। किचन रूम, स्टोर रूम और बर्तनों की नियमित सफाई पर विशेष जोर दिया गया।

प्रशिक्षण में रसोइयों को खाना बनाने से पहले साबुन से हाथ धोने के निर्देश दिए गए। चावल को फटककर और अच्छी तरह धोकर पकाने की सलाह दी गई। चावल को पसाकर न पकाने का निर्देश दिया गया।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक युगेश कुमार, शिक्षक संजय यादव, सुबोध चन्द्र यादव, अनिल कुमार अनल, चंद्रशेखर मंडल और सुप्रभा भारती समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।