नारायणपुर : बिहपुर थाना परिसर में हजरत अब्दुल्लाह शाह चिश्ती का उर्स शुक्रवार को मनाया गया। खानकाह गौसुल आलम के गद्दीनशीं हजरत मौलाना इनामुल हक अशरफी के नेतृत्व में जायरीनों ने उनकी मजार पर चादरपोशी कर दुआ मांगी। इसके बाद नियाज फातिहाखानी हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इनामुल हक अशरफी ने कहा कि बिहपुर थाना परिसर में कई वर्षों से मजार है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने कहा कि मुझे दो वर्षों से उर्स के मौके पर चादरपोशी करने का मौका मिल रहा है। यहां हिंदू-मुसलमान भाईचारे के साथ रहते हैं। मौके पर जिप सदस्य मोईन राईन, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद इरफान आलम, मुखिया सलाउद्दीन आदि मौजूद थे।
