नवगछिया : भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर की दोनों दान पेटी से ताला तोड़कर चोरी

Crime Reoprts

नवगछिया : प्रतिष्ठित सिद्धपीठ दुर्गा मंदिर ब्रह्मपुर के दान पेटी का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 2 लाख रुपए की चोरी की है। जिसका खुलासा गुरुवार की सुबह में तब हुआ जब मंदिर के पुजारी पूजा करने लिए गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों को बताया। जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंदिर प्रबंधक से जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के संबंध में बताया गया है कि चोरों ने देर रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अंजाम देने के बाद चोर मंदिर के दूसरे रास्ते होकर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों के मुताबिक चोर दरवाजे में लगे ताला तोड़कर मंदिर में प्रवेश किया। दान पेटी में रखे लाखों रुपए लेकर फरार हो गए। बताया कि दुर्गा पूजा में हजारों लोगों ने चढ़ावा चढ़ाया था। दान के पैसे से मंदिर के ऊपरी हिस्सा का निर्माण किया जा रहा है। घटना के बाद से श्रद्धालुओं में स्थानीय लोगों और में काफी आक्रोश देखी जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर पहले मंदिर में चारों ओर घूम कर स्थिति और परिस्थिति को बारीकी से देखा। उसके बाद चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। एक चोर मंदिर में देर रात घूम रहे हैं। पहले वह दान पेटी को जाकर देखा। उसके बाद मंदिर के चारों तरफ लोगों की चहल-पहल को देखी उसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया और मंदिर के दूसरे रास्ते होकर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।