नवगछिया : प्रखंड के जेपी कॉलेज कार्यालय में गुरुवार को साढ़े पच्चीस बीघे खेती योग्य जमीन की बंदोबस्ती लगभग आठ लाख रूपये में की गई।
प्रभारी प्राचार्य प्रो. सत्येंद्र कुमार ने बताया कि डाक बोली में तीन लोग बैठे थे। जिसमें अधिक बोली मो. अजमद अली का रहा, बंदोबस्ती उनके नाम हुआ। मौके पर सीओ विशाल अग्रवाल, शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

