नवगछिया। बाढ़ पीड़ितों की सहायता के बदले उससे सेवा करवाते पदाधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि नवगछिया न्यूज़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जाता है कि मंगलवार को खैरपुर के लोगों ने बांध की मरमती को लेकर विक्रमशिला सेतु जाम किया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जाम तुड़वाकर खरीक प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों लौट रहे थे। इसके बाद एक यात्री शेड में बैठे पदाधिकारियों को पंखा झलते बाढ़ पीड़ितों वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि बाढ़ आपदा के समय को बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए भेजा जाता है लेकिन सहायता के बजाय पदाधिकारी पीड़ितो से सेवा ले रहे हैं।
इस संबंध में खरीक प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि जहां हमलोग बैठे थे वहां कोई बाढ़ पीड़ित नहीं था। हमलोग जाम तुड़वाकर लौट रहे थे तो एक जगह बैठ गए। उसी समय एक युवक आकर पंखा झेलने लगा जिसे तुरंत हटाया गया और घर भेज दिया गया। हमलोग दिन भर बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए लगे रहे, कोई सेवा नहीं ली।

