नवगछिया : प्रखंड अंतर्गत मधुसूदन सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिहपुर में सोमवार को विद्यालय के दूसरे तले पर अज्ञात एक युवक प्रवेश कर गया. 11वीं कक्षा की एक छात्रा को जबरन पकड़ कर एक कक्षा में बंद हो गया और गलत हरकत करने लगा. इस मामले की जानकारी जब विद्यालय के अन्य छात्रों को मिली, तो वह ऊपर तले पर पहुंचे जहां छात्रा को उस युवक के चंगुल से मुक्त कराया.

Whatsapp group Join

वह युवक विद्यालय के बाहर जा कर मोबाइल से कॉल कर बाहरी कुछ युवकों को बुला लाया. विद्यालय परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. बाहरी युवकों ने विरोध करने वाले विद्यालय के छात्रों से मारपीट की. विद्यालय के छात्र भी उन युवकों से लड़ने लगे. कुछ छात्रों को आंशिक चोट आयी. माहौल देख विद्यालय के सभी शिक्षकों ने छात्रों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया. 10वीं व 11वीं कक्षा की कुछ छात्राएं (जातिगत) किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गयी.

 कई छात्राएं आपस में लप्पड़ थप्पड़ और नाखून से हमला कर एक दूसरे को जख्मी कर दिया. इस घटना में जख्मी दो छात्राओं को बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जख्मी छात्राओं में मिल्की की 10वीं कक्षा की छात्रा नेहा खातून और 11वी कक्षा की छात्रा सकीना परवीन है. दोनों के सिर और शरीर के अन्य अंगों में चोट व जख्म है. 12वीं कक्षा की छात्रा बिहपुर की साबरीन खातून, हिमांशु कुमार समेत दर्जनों छात्र-छात्राओं ने 12वीं में रजिस्ट्रेशन के नाम पर 1550 रुपये लेने की शिकायत की.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *