नवगछिया : भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा बिजली ग्रिड के पास शनिवार को हुई गोलीबारी मामले में भवानीपुर पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज की है।

Whatsapp group Join

जख्मी मधुरापुर के स्व. कोको यादव का पुत्र कुंदन यादव ने बलाहा के अंगराज कुमार और अन्य तीन-चार अज्ञात के विरूद्ध रंगदारी मांगने और गोली मारकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि कांड दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *