खरीक : लत्तीपुर चौक पर वसूली को लेकर बीते दिनों हुई गोलीबारी मामले में खरीक पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में गुरूवार की रात पुलिस ने इस घटना के नामजद आरोपी लत्तीपुर निवासी अमित रजक उर्फ भुसखारिया और शिवम यादव उर्फ शिवा को गिरफ्तार कर लिया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

पुलिस ने इनके पास से दो कट्टा और 6 गोलियां भी बरामद किए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों शातिर बिहार से बाहर भागने की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार, पीएसआई सौरभ कुमार सिंह जवानों के साथ लत्तीपुर गांव पहुंचे और घेराबंदी कर दोनों को खदेड़कर दबोच लिया।

पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर उनके घर से घटना में प्रयुक्त एक-एक कट्टा और तीन-तीन गोलियां भी बरामद किए। घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। इससे पूर्व इसी मामले में गंगा दियारा का कुख्यात पप्पू यादव गिरोह के मुख्य शूटर इसी गांव के निवासी सकलदेव यादव, मनीष कुमार और बिन्देश्वरी यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। भुसखारिया का आपराधिक इतिहास रहा है। वह कई बार जेल भी जा चुका है।

मास्टरमाइंड की पहचान करने में जुटी पुलिस बिहपुर-खरीक थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित 14 नंबर सड़क पर लत्तीपुर चौक पर कई दिनों तक हुई गोलीबारी पर खरीक पुलिस ने गंगा दियारा के कुख्यात पप्पू यादव गिरोह के मुख्य शूटर लत्तीपुर निवासी सकलदेव यादव उर्फ सकला को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। लेकिन अपराधियों की गतिविधि अब भी जारी है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। सूत्रों की मानें तो इस घटना में कई ऐसे लोग पर्दे के पीछे से शामिल हैं।

किंतु, पुलिस अब तक मास्टरमाइंड तक नहीं पहुंच सकी है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस जल्द मास्टरमाइंड की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी नहीं करती है तो किसी भी समय बड़ी घटना हो सकती है। वहीं पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही घटना में शामिल सभी अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। साथ ही अपराधियों को संरक्षण देने वालों को बेनकाब किया जाएगा और उनके खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet