खरीक : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 2 सितंबर एवं 3 सितंबर 2024 को श्री राणी सती मंदिर सेवा समिति द्वारा भादो महोत्सव का आयोजन श्री राणी सती दादी मंदिर प्रांगण खरीक बाजार में धूमधाम से होने जा रहा है जिसमें चार चांद लगाने आ रहे हैं
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गोरखपुर से कुमार विजय एवं सुप्रिया सलोनी एवं श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया द्वारा दादी के भजनों पर दादी को खूब रिझाया जाएगा 2 सितंबर सोमवार को रात्रि दादी की ज्योत एवं भजन का कार्यक्रम एवं 3 सितंबर मंगलवार को पूजा प्रसाद आरती 56 भोग एवं मंगल पाठ का कार्यक्रम होगा
महोत्सव स्थल तक जाने के लिए नवगछिया वालो के लिए 2 सितंबर को रात्रि 7:30 बजे मारवाड़ी विवाह भवन से बस की सुविधा रहेगी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप कुमार जैन सुनील कुमार लाठ जगदीश लाठ प्रदीप कुमार लाठ सौरभ कुमार जैन अतुल कुमार लाठ एवं मंदिर कमेटी के सभी सदस्य लगे हुए हैं

